Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरविंदर संधू ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

February 10, 2024

हरविंदर संधू ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अमृतसर: डिस्ट्रिक्ट कुश्ती फैडरेशन अमृतसर द्वारा कुश्ती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय जूनियर ग्रीको रोमन स्टाइल चैंपियनशिप करवाई गई, जिसमें पंजाब भर के विभिन्न स्कूलों के 55 किलोग्राम से लेकर 130 किलोग्राम के भार वाले खिलाडियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष तथा भाजपा अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए तथा उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर हरविंदर सिंह संधू के साथ भाजपा जिला महासचिव मनीष शर्मा व संजीव कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला व परमजीत सिंह बतरा, विक्रम पहलवान, सोहन पहलवान, फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रमन कुमार, कार्यालय सचिव आशु विशाल, उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, दविंदर आदि भी उपस्थित थे। हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर इस चैंपियनशिप में विजयी रहे खिलाडियों को पुरस्कृत किया। इस चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम कैटेगरी में पहले स्थान पर बादल सिंह, दूसरे स्थान पर गुरपाल सिंह, तीसरा स्थान अर्जुन तथा दविंदर सिंह ने प्राप्त किया। 60 किलोग्राम कैटेगरी में प्रथान स्थान पर सागर सिंह, दूसरे पर प्रिंस, तीसरा स्थान दिलराज व सूरज ने प्राप्त किया। 63 किलोग्राम कैटेगरी में मनजीत कुमार ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान सागर व तीसरा स्थान रोहित भारद्वाज व कार्तिक ने प्राप्त किया। 67 किलोग्राम कटेगरी में नाजबीर सिंह ने पहला स्थान, दूसरा स्थान गुरकरण तथा तीसरा स्थान कर्णवीर व सिकंदर सिंह ने प्राप्त किया। 72 किलोग्राम कैटेगरी में साहिल ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान रविंदर कुमार तथा तीसरा स्थान मनीष व साहिलप्रीत सिंह ने प्राप्त किया। 77 किलोग्राम कैटेगरी में मनजोत सिंह ने प्रथम स्थान, दूसरा विशाल कम्बोज तथा तीसरा स्थान खुशकर्ण तथा राजदीप ने प्राप्त किया। 82 किलोग्राम कैटेगरी में कारण कम्बोज ने प्रथम स्थान, दूसरा रोहित मट्टू तथा तीसरा स्थान हरमनदीप सिंह व महकदीप सिंह ने प्राप्त किया। 87 किलोग्राम कैटेगरी में सुमित ने प्रथम स्थान, दूसरा दलजीत सिंह तथा तीसरा स्थान मंतेज सिंह व लवण कुमार ने प्राप्त किया। 97 किलोग्राम कैटेगरी में नवराज सिंह ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान लविश तथा तीसरा स्थान रियांश व उदयवीर ने प्राप्त किया। 130 किलोग्राम कैटेगरी में प्रदीप सिंह ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान मंजीतमें तथा तीसरा स्थान सुमित कम्बोज व शुभराज ने प्राप्त किया। इन ओवरआल मुकाबलों में पहले स्थान पर जिला फरीदकोट, दूसरे स्थान पर जिला अमृतसर तथा तीसरे स्थान पर जिला फिरोजपुर रहा। हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के यह बच्चे कल की कुश्ती का भविष्य हैं और इन्हीं में से कुछ पदम श्री करतार सिंह पहलवान जैसे पहलवान बन कर उभरेंगें जो विश्व में गुरु नगरी, पंजाब तथा भारत का नाम रोशन करेंगें। मैं इन सभी को इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि कोई समय था, जब गुरु नगरी अमृतसर कुश्ती के क्षेत्र में अग्रणी था और यहाँ की मिटटी ने कई पहलवान पैदा किए, उनमें से भारत रत्न पाने वाले पहलवान करतार सिंह को कौन नहीं जनता, जिन्होंने विश्व में गुरु नगरी सहित भारत का नाम रोशन किया। आज गुरु नगरी से कोई बडा पहलवान नहीं है। वह गुरु नगरी को एक बार फिर से उसके पुराने दिन वापिस लाने के लिए प्रयास करेंगे और गुरुनगरी की धरती से पहलवानों के नए खिलाड़ी तैयार करेंगें, जो गुरुनगरी, पंजाब व भारत का नाम विश्व भर में चमकाएं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नौजवानों को खेलों से जोड़कर नशे से तथा कुरीतियों से दूर रखना तथा नए खिलाड़ियों की नई श्रृंखला तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मेरा यह पहला लक्ष्य है कि इन सभी खिलाड़ियों को कुश्ती के प्रति प्रेरित करना ताकि यह लोग आगे चल कर दुनिया भर में नए कीर्तिमान स्थापित कर अमृतसर तथा भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वह इस खेल को अपनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें