Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व में 2100 से अधिक मीडिया सीएमजी के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण व रिपोर्टिंग करेंगे

February 10, 2024

विश्व में 2100 से अधिक मीडिया सीएमजी के वर्ष 2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण व रिपोर्टिंग करेंगे

ध्यान रहे गिनीज़ बुक ऑफ़ विश्व रिकार्ड ने इसकी पुष्टि की है कि चीन का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला विश्व में सर्वाधिक दर्शकों व श्रोताओं वाला टीवी कार्यक्रम है ।स्प्रिंग फेस्टिवल वैश्विक चीनियों के लिए वसंत त्योहार की खुशियां शेयर करने का सांस्कृतिक समारोह है और विश्व के लिए चीनी संस्कृति व चीनी वसंत त्योहार जानने का एक सुअवसर भी है ।

स्प्रिंग फेस्टवल गाला वर्ष 1983 से चीनी नव वर्ष की पूर्वबेला पर प्रसारित होता है । इस साल सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में संगीत ,नृत्य ,आपेरा ,कॉमडी शो ,जादूगरी और नटकला जैसे कार्यक्रमों के जरिए विश्व भर के श्रोताओं के साथ चीनी परंपरागत संस्कृति का आकर्षण दिखाया जाएगा ।

इस साल चीनी कृषि पंचाग का ड्रैगन वर्ष है ।ड्रैगन चीनी राष्ट्र का टोटम है ,जो शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है ।अनुमान है कि विश्व की 20 प्रतिशत आबादी विभिन्न तरीकों से वसंत त्योहार मनाती है। इधर के कुछ दिन सीएमजी ने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की विभिन्न गतिविधियां केन्या ,ब्राजील ,लाओस ,थाईलैंड ,दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में आयोजित कीं।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें