Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

“2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” ने दुनिया के साथ चीनी नव वर्ष मनाया

February 10, 2024

“2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” ने दुनिया के साथ चीनी नव वर्ष मनाया

9 फ़रवरी की रात को आठ बजे चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा बनाया गया “2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” निर्धारित समय के अनुसार देश और विदेश में दर्शकों से मिला। “विचार+कला+प्रौद्योगिकी” के एकीकरण के माध्यम से, इस गाला ने सादे, उत्सवपूर्ण और सुंदर अभिव्यक्तियों का उपयोग करके हंसी-ठहाकों के बीच लोगों के सम्मुख एक “सांस्कृतिक दावत” पेश की।

घरेलू न्यू मीडिया पर स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के वास्तविक समय के लाइव प्रसारण के यूजर्स और दर्शकों की संख्या ने नए रिकॉर्ड बनाए। 9 फरवरी को रात 12 बजे तक, स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के लाइव प्रसारण यूजर्स की कुल संख्या 67.9 करोड़ थी; लाइव प्रसारण की संख्या 1.501 अरब थी, जिसमें पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विदेशी संचार की मात्रा एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सीजीटीएन के अधीन अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, रूसी चैनल और 68 भाषाओं के नए मीडिया प्लेटफॉर्म, तथा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, रूस, जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका आदि 200 देशों और क्षेत्रों के 2,100 से अधिक मीडिया आउटलेट ने एक साथ स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण और रिपोर्ट की। इसे दुनिया भर में 64.9 करोड़ से अधिक बार पढ़ा गया है और वीडियो को 21 करोड़ बार देखा गया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें