Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आदित्य धर और यामी गौतम की जोड़ी मेरी फेवरेट : Kangana Ranaut

February 10, 2024

आदित्य धर और यामी गौतम की जोड़ी मेरी फेवरेट : Kangana Ranaut

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आर्टिकल 370 की रिलीज की तैयारी कर रहे फिल्म निर्माता आदित्य धर की प्रशंसा की है और कहा कि वह बहुत ईमानदार व्यक्ति है। एक्ट्रेस ने उनकी पत्नी व एक्ट्रेस यामी गौतम को भी बधाई दी, जिन्होंने घोषणा की है कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम और एक्स पर आदित्य धर और यामी के लिए एक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन्हें अपना पसंदीदा बॉलीवुड कपल बताया। कंगना ने लिखा, ‘मिस्टर धर बहुत ही ईमानदार और टेलेंटेड हैं। साथ ही यामी गौतम भी शानदार हैं। इसमें कोई डाउट नहीं है कि ये मेरी पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी है। आर्टिकल 370 का ट्रेलर भी अच्छा लग रहा है। मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। साथ ही प्रेग्नेंसी के लिए भी दोनों को बधाई, बहुत सारा प्यार।

आर्टिकल 370 का ट्रेलर इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसमें यामी के किरदार को कश्मीर की स्थिति को प्रतिबिंबित करते हुए दिखाया गया है, जो क्षेत्र में हो रही घटनाओं से परेशान है। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को बरकरार रखा था। फिल्म का ट्रेलर, जिसमें प्रियामणि भी हैं, इस बात की झलक पेश करता है कि कैसे कश्मीर की गंभीर स्थिति के जवाब में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्ज देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था।

एक्ट्रेस प्रियामणि ने पीएमओ में एक अधिकारी की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि यामी के किरदार को एनआईए द्वारा घाटी में संभावित खतरों से निपटने के लिए नियुक्त किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संसद के अधिनियम के बाद कोई परेशानी न हो। यामी और उरी: द सजर्किल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर ने जून 2021 में शादी की। उनकी फिल्म आर्टिकल 370 23 फरवरी को रिलीज होगी। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मति यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें