Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का विदेशी संचार

February 11, 2024

नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का विदेशी संचार

सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला से संबंधित रिपोर्टों के विदेशी संचार प्रभाव ने व्यापक सफलता हासिल की और सभी संचार डेटा रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। स्प्रिंग फ़ेस्टिवल गाला के बहुभाषी रिपोर्ट को विदेशों में 69.5 करोड़ से अधिक बार पढ़ा गया है, जबकि संबंधित वीडियो को 25 करोड़ बार देखा गया है।

दुनिया भर के 200 देशों व क्षेत्रों में 2300 से अधिक मीडिया ने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का लाइव प्रसारण या रिपोर्ट की। दुनिया भर के 49 देशों के 90 शहरों में 3285 सार्वजनिक बड़ी स्क्रीनों ने स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का लाइव प्रसारण किया या इसका परिचय दिया।
ड्रैगन वर्ष की थीम पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता को 68 देशों व क्षेत्रों के नेटिज़न्स द्वारा सराहा गया,

जिससे सोशल मीडिया पर कुल वैश्विक व्यूज़ 58.9 करोड़ से अधिक हो गए।
सीएमजी ने 68 भाषा संचार प्लेटफार्मों के माध्यम से नृत्य, कलाबाज़ी, मार्शल आर्ट, ओपेरा आदि रोमांचक स्प्रिंग फेस्टिवल गाला कार्यक्रम प्रसारित किया, जिससे चीनी पारंपरिक संस्कृति के अद्वितीय आकर्षण पर प्रकाश डाला गया।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें