Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

करोड़ों परिवारों के सुखमय जीवन से ज़ाहिर होती है देश की समृद्धि:शी चिनफिंग

February 11, 2024

करोड़ों परिवारों के सुखमय जीवन से ज़ाहिर होती है देश की समृद्धि:शी चिनफिंग


वर्ष 2015 के वसंत त्योहार से पहले आयोजित एक मिलन समारोह को संबोधित करते हुए शी ने कहा कि परिवार समाज की बुनियादी कोशिका है और जीवन का पहला स्कूल है ।चाहे हमारे युग में कितने बड़े बदलाव क्यों न आए हों ,हमें परिवार निर्माण ,परिवार शिक्षा और परिवार परंपरा को महत्व देना चाहिए,ताकि करोड़ों परिवार देश के विकास ,राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक सामंजस्य का आधार बन जाए।

वर्ष 2018 वसंत त्योहार के मिलन समारोह में उन्होंने फिर ज़ोर लगाया कि करोड़ों परिवार अच्छे होंगे ,तो ही देश और राष्ट्र अच्छा हो सकेगा। वर्ष 2019 वसंत त्योहार के मिलन समारोह में उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति और हर एक परिवार से चीनी राष्ट्र के वृहद परिवार के लिए योगदान देने की अपील की ।उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि व विकास के बिना ,पारिवारिक सुख व आनंद नहीं होगा और करोड़ों परिवारों के सुख व आनंद के बिना देश की समृद्धि व विकास नहीं होगा।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें