Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा नेताओं ने शाह से किया वादा, सभी लोकसभा सीटें जीतने की करेंगे कोशिश

February 11, 2024

भाजपा नेताओं ने शाह से किया वादा, सभी लोकसभा सीटें जीतने की करेंगे कोशिश

मैसूर: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने के लिए नए सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) के साथ मिलकर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कोर कमेटी की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा,“हमने आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। हमारे सभी नेताओं ने हमारे गृह मंत्री (अमित शाह) को आश्वासन दिया है कि भाजपा और जद-एस सभी 28 लोकसभा क्षेत्रों में एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी और हम इसके लिए 100 प्रतिशत प्रयास करेंगे कि राज्य की सभी 28 लोकसभा सीटें जीतें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें