Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार दूसरी बार जीता SA20 का खिताब, डरबन सुपर जाइंट्स पर 89 रनों से हराया

February 12, 2024

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार दूसरी बार जीता SA20 का खिताब, डरबन सुपर जाइंट्स पर 89 रनों से हराया

केप टाऊन: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने न्यूलैंड्स में डरबन सुपर जाइंट्स पर 89 रनों की जीत के बाद लगातार दूसरी बार एसए20 चैम्पियनशिप खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद सनराइजर्स ने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार रात 205 रन का टारगेट चेज कर रही डरबन सुपर जायंट्स 17 ओवर में 115 रन पर ऑलआऊट हो गई। इससे पहले, सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 3 विकेट पर 204 रन बनाए।

सनराइज के लिए टॉम एबेल (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 56) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि जॉर्डन हरमन और कप्तान एडेन मार्कराम ने 42-42 रन का योगदान दिया। सनराइजर्स की गेंदबाजी इकाई पूरे सत्र में सबसे मजबूत रही है और उनके तेज गेंदबाज ने फाइनल मुकाबले में भी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। सनराइजर्स के लिए गेंदबाजी में मार्को जानसेन को 5 विकेट मिले। डैनियल वॉराल और ऑटनल बार्थमैन को 2-2 सफलताएं मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें