Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए प्रोग्राम के अंतर्गत Sangrur में 29 को और Firozpur में 27 फरवरी को होगी NRI मिलनी : Kuldeep Singh Dhaliwal

February 12, 2024

नए प्रोग्राम के अंतर्गत Sangrur में 29 को और Firozpur में 27 फरवरी को होगी NRI मिलनी : Kuldeep Singh Dhaliwal

चंडीगढ़ (विनित) : पंजाब सरकार द्वारा एनआरआई पंजाबियों के विभिन्न मसलों को हल करने के मकसद से आयोजित की जा रहीं एनआरआई मिलनियों की तारिखाें में कुछ प्रशासनिक कारणों से बदलाव किया गया है। आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पंजाब के एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि नए प्रोग्राम के अंतर्गत संगरूर में 16 फरवरी की जगह 29 फरवरी को और फिराेजपुर में 22 फरवरी की जगह 27 फरवरी को एनआरआई मिलनी आयोजित की जाएगी।

धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार 3 फरवरी और 9 फरवरी को पठानकोट और शहीद भगत सिंह नगर में एनआरआई मिलनी करवा चुकी है। उन्होंने बताया कि मिलनी प्रोग्राम के मौके पर प्राप्त शिकायतों को जल्द हल करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायतें जारी की गई हैं, जिससे इन शिकायतों का निपटारा समयबद्ध ढंग से किया जा सके।

इस मौके पर प्रमुख सचिव एनआरआई मामले विभाग दिलीप कुमार, सचिव कंवलप्रीत बराड़ और एडीजीपी एनआरआई प्रवीन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें