Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी, जानिए मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट

February 12, 2024

Weather Update: कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी, जानिए मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट

श्रीनगर में कल रात शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 3 .6 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जबकि दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल कोकेरनाग में पिछले दिन के 3.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान में कई डिग्री का सुधार हुआ।

पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री का सुधार हुआ।

पिछले दिन शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले यह शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और 18 से 20 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम हिमपात या बारिश होने के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें