Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

New York में एक सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी, 1 व्यक्ति की मौत, 5 घायल

February 13, 2024

New York में एक सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी, 1 व्यक्ति की मौत, 5 घायल

न्यूयॉर्कः न्यूयॉर्क सिटी के एक सबवे स्टेशन पर सोमवार को किशोरों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 5 अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े चार बजे ब्रॉन्क्स में एक प्लेटफॉर्म पर हुई जब शहर के सभी स्टेशन पर स्कूल से आ रहे बच्चों की भीड़ होती है। पुलिस ने बताया कि घटना में 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में 14 साल की लड़की और 15 साल का लड़का तथा 28, 29 और 71 साल के तीन व्यक्ति शामिल हैं। ऐसी जानकारी है कि कुछ पीड़ित विवाद में शामिल थे और अन्य लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। घायलों में से चार को गंभीर चोटें आई हैं।

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग के ट्रांजिट प्रमुख माइकल केम्पर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, कि ‘आज हुई घटना एक ट्रेन में दो समूहों के बीच हुए झगड़े का नतीजा है।’’ उन्होंने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो गोलीबारी शुरू हो गई। केम्पर ने बताया, कि ‘दरवाजे खुले और समूह में शामिल कम से कम एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली और गोलियां चलाई। लोग ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे तथा प्लेटफॉर्म पर और गोलियां चलाई गईं।’’ घटनास्थल से फरार हुए कम से कम एक हमलावर की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें