Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-मिस्र टेडा स्वेज़ आर्थिक व व्यापार सहयोग क्षेत्र में चीनी नव वर्ष का जश्न 

February 13, 2024

चीन-मिस्र टेडा स्वेज़ आर्थिक व व्यापार सहयोग क्षेत्र में चीनी नव वर्ष का जश्न 

चीनी गीत,मिस्र के लोक नृत्य प्रदर्शन और आतिशबाज़ी शो के साथ मिस्र के स्वेज़ प्रांत के सोखनाई बंदरगाह में स्थित चीन-मिस्र टेडा स्वेज़ आर्थिक व व्यापार सहयोग क्षेत्र (TEDA सहयोग क्षेत्र) उत्साह से भरा हुआ है। वसंत महोत्सव के दौरान, 120 से अधिक चीनी और मिस्र के कर्मचारी 2024 वसंत महोत्सव पार्टी में भाग लेने के लिए टेडा सहयोग क्षेत्र के सभागार में एकत्र हुए। उन्होंने गायन और नृत्य के साथ-साथ ड्रैगन वर्ष के वसंत महोत्सव का जश्न मनाया।

चीनी कर्मचारियों ने वीडियो के माध्यम से मातृभूमि और मातृभूमि के लोगों को त्योहार की शुभकामनाएँ भेजीं। जबकि मिस्र के कर्मचारियों ने भी चीनी भाषा में चीनी मित्रों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

टेडा सहयोग क्षेत्र रणनीतिक डॉकिंग, उत्पादन क्षमता सहयोग, व्यापार और निवेश आदि के क्षेत्र में चीन और मिस्र के बीच एक प्रमुख सहयोग परियोजना है।

 टेडा मिस्र के कार्यकारी निदेशक शू छिफ़ेंग ने कहा कि मिस्र में चीनी दूतावास द्वारा सम्मानित “चीन-मिस्र सांस्कृतिक घर” के रूप में, टेडा सहयोग क्षेत्र चीनी नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित करता है, जो न केवल चीनी कर्मचारियों के लिए घर की परवाह लाता है बल्कि यह भी आशा करता है कि वसंत महोत्सव का आनंद अधिक मिस्रवासियों तक पहुंचेगा।

मिस्र के एक कर्मचारी अहमद राडवान ने कहा, सहयोग क्षेत्र की स्थापना के बाद से, मिस्र और चीनी कर्मचारियों में हमेशा एक-दूसरे के त्योहार के रीति-रिवाजों को साझा करने की परंपरा रही है। इससे दोनों पक्षों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला है और सहयोग क्षेत्र ने मिस्र और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा मंच तैयार किया है। 

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें