Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम Ashok Chavan भाजपा में शमिल

February 13, 2024

कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम Ashok Chavan भाजपा में शमिल

मुंबई: कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शमिल हो गये। महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। इसके पहले दो दिग्गज नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। चव्हाण ने कल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री का आज यहां एक सादे समारोह में भाजपा में स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे।

चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आज भाजपा में शामिल हो गया। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अन्य के प्रति आभारी हूं।” इस मौके पर श्री फड़नवीस ने कहा कि यह खुशी की बात है कि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो गये। श्री चव्हाण विधायक, लोकसभा सांसद और दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चव्हाण महाराष्ट्र में राज्यसभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार नामित किये जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें