Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहगढ़ साहिब से 500 ट्रैक्टर-ट्रालियां दिल्ली रवाना, इंटरनैट सेवा हुई बंद

February 13, 2024

फतेहगढ़ साहिब से 500 ट्रैक्टर-ट्रालियां दिल्ली रवाना, इंटरनैट सेवा हुई बंद

फतेहगढ़ साहिब: केंद्रीय कृषि विभाग अधिकारियों के साथ सोमवार शाम को चंडीगढ़ में हुई किसानों से बैठक बेनतीजा रही। सुबह होते ही किसानों ने दिल्ली जाने की हलचल तेज की तो हरकत में आए प्रशासन ने जिले में इंटरनैट सेवा बंद कर दी। इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे किसान जिला फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिसमें पटियाला, लुधियाना, मोहाली, अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, ब्यास, फिरोजपुर, समाना आदि से करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फतेहगढ़ साहिब के नबीपुर इलाके से प्रैस कांफ्रैंस के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इसके बाद 100 ट्रैक्टरों के पीछे डबल ट्रालियां जोड़ीं, 100 से अधिक कारें, पंधेर ग्रुप व सिद्धूपुर की शामिल हुईं। कुल वाहनों की संख्या 800 के आसपास आंकी गई है, जिनमें करीब 2700-2800 किसान अपने 6 महीने का राशन, टैंट आदि लेकर रवाना हुए। किसानों के लिए लोगों ने जगह-जगह लंगरों का प्रबंध किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें