Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य प्रदेश से अफीम की तस्करी करने वाले ड्राइवर समेत 2 लोग गिरफ्तार

February 14, 2024

मध्य प्रदेश से अफीम की तस्करी करने वाले ड्राइवर समेत 2 लोग गिरफ्तार

लुधियाना: मध्य प्रदेश से अफीम की तस्करी करने वाले ड्राइवर समेत 2 लोगों को एंटी नारकॉटिक सैल-2 की टीम ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की इथियोज कार से 2 किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों की पहचान गांव मुरादपुर, थाना फतेहगढ़ पंजतूर, मोगा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ जीता व गांव शाखत अली, थाना सीतामाओ, जिला मंदसौर, मध्य प्रदेश निवासी रजत पाटीदार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला दर्ज किया है।

ए.डी.सी.पी. अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों को एंटी नारकॉटिक सैल-2 के इंचार्ज अमृतपाल सिंह ग्रेवाल व उनकी टीम ने काबू किया। सूचना मिली थी कि आरोपी इथियोज कार में नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना पुख्ता थी, जिसके बाद टीम ने एस.आई. सतनाम सिंह की अगुवाई में ईशर नगर के निकट नाकाबंदी की और कार सवार आरोपियों को रोका। उनकी गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से 2 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में अमरजीत सिंह जीता ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। उस पर पहले भी गांव ममदोड़, फिरोजपुर में नशा तस्करी के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी रजत पाटीदार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि कामकाज न होने के कारण वह आरोपी जीता के साथ मिलकर अफीम तस्करी करने लगा। आरोपी अब तक एम.पी. से लेकर कितनी अफीम सप्लाई कर चुके हैं। इस बारे में भी उनसे पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें