Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला DC Showkat Ahmad ने अंबाला DC को लिखा पत्र, पंजाब के Air Zone में हरियाणा के ड्रोन उड़ाए जाने पर जताई आपत्ति

February 14, 2024

पटियाला DC Showkat Ahmad ने अंबाला DC को लिखा पत्र, पंजाब के Air Zone में हरियाणा के ड्रोन उड़ाए जाने पर जताई आपत्ति

चंडीगढ़ः पंजाब के अधिकारियों ने शंभू सीमा पर उनके क्षेत्र में आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए हरियाणा द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पटियाला के उपायुक्त शौकत अहमद पर्रे ने अंबाला के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि वे अंबाला के पास शंभू सीमा पर पंजाब के क्षेत्र के अंदर अपने ड्रोन न भेजें।

हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को उन किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने के वास्ते एक ड्रोन तैनात किया था, जो विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश में बैरिकेड तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। किसानों ने दावा किया कि जब वे पंजाब क्षेत्र के अंदर खड़े थे तो ड्रोन ने उन पर आंसू गैस के कई गोले गिराए।

शौकत अहमद पर्रे ने बताया, कि ‘मैंने अंबाला के उपायुक्त को हमारे क्षेत्र के अंदर ड्रोन नहीं भेजने के लिए पत्र लिखा है।’’ उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अंबाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया है। शौकत अहमद पर्रे ने कहा कि अंबाला के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद, उन्होंने अब सीमा पर ड्रोन के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें