Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Poacher की कई खूबियों ने मुझे इस शो का हिस्सा बनने के लिए किया प्रेरित : Alia Bhatt

February 15, 2024

Poacher की कई खूबियों ने मुझे इस शो का हिस्सा बनने के लिए किया प्रेरित : Alia Bhatt

मुंबईः बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट स्ट्रीमिंग शो पोचर को लेकर सुर्खियाें में हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला कई फैक्टर्स के आधार पर लिया था। शो में एग्जीक्यूटिव प्रॉडय़ूसर के रूप में काम करने वाली एक्ट्रेस आलिया ने गुरुवार को पोचर के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात की हैं।

उन्होंने एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य और रोशन मैथ्यू, शो के निर्माता और निर्देशक रिची मेहता और प्राइम वीडियो के अधिकारियों के साथ स्टेज शेयर किया। शो के एग्जीक्यूटिव प्रॉडय़ूसर के रूप में काम करने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, आलिया ने कहा, ’मैं सिर्फ एक चीज की ओर इशारा नहीं कर सकती, जिसने मुझे एक एग्जीक्यूटिव प्रोडयूसर के रूप में इस शो का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इसमें कई चीजें एक साथ हैं, जो मुझे पसंद आईं, जैसे रिची द्वारा तैयार की गई शानदार कहानी, रिसर्च में उनकी कड़ी मेहनत, देश के कुछ बेस्ट एक्टर्स की शानदार भूमिका और निश्चित रूप से दर्शकों पर शो का असर।’

उन्होंने आगे उल्लेख किया: ‘रिची और एक्टर्स सहित टीम ने इतना अद्भुत काम किया है कि सीरीज देखकर मेरी आंखें भर आईं और इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा। शो में ऐसे कई सीन्स हैं, जिनके बारे में मैं अभी बात नहीं कर सकती, लेकिन, मैंने और मेरी बहन ने सीन्स पर नोट्स का आदान-प्रदान किया और ये 3-4 सीन्स वास्तव में हमारे लिए खास रहे।’ पोचर 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर आएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें