Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, द.अफ्रीका के खिलाफ झटके 9 विकेट

February 16, 2024

न्यूजीलैंड के युवा तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, द.अफ्रीका के खिलाफ झटके 9 विकेट

हैमिल्टन: विलियम ओरूर्के ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टैस्ट के दौरान (9/93) की दमदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा टैस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े का एक लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विलियम ओरूर्के ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट लेकर मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए।

इस दौरान उन्होंने जून 2014 के मार्क क्रेग (8/188) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में उनके 5 में से 3 विकेट देर से आए, क्योंकि डेविड बेडिंगहैम के शतक ने मैच में न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ा दी थी। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 267 रन की आवश्यकता है। मुकाबले में ओरूर्के ने शानदार गेंदबाजी करते जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका को मैच से दूर कर दिया है, वहीं अपनी टीम के लिए जीत की राह थोड़ी आसान कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें