Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ भाजपा का दल भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना

February 16, 2024

चंडीगढ़ भाजपा का दल भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना

चंडीगढ़: आम चुनाव से ठीक पहले विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक और देश के सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कल 17 फरवरी से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। सारे देश से भाजपा नेता दिल्ली में अधिवेशन में भाग ले रहे है। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा का दल भी प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा की अगुवाई में राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ। मल्होत्रा ने बताया के अधिवेशन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दस वर्ष की उपलब्धियों, भाजपा के संगठनात्मक विषयों और आगामी चुनाव की रणनीति पर मंथन और चर्चा होगी। मल्होत्रा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी,कैलाश जैन, सुनीता धवन,देवेंद्र बबला, प्रदेश महामंत्री हुक्म चंद, अमित जिंदल, सभी मोर्चा, विभाग अध्यक्ष एवं प्रदेश की सभी कार्यकारणी सदस्य दिल्ली रवाना हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें