Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP में शामिल होने पर Kamal Nath ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सबसे पहले आपको खबर दूंगा’

February 17, 2024

BJP में शामिल होने पर Kamal Nath ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सबसे पहले आपको खबर दूंगा’

भोपाल/नई दिल्लीः कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की लगातार अटकलों के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ, तो वे सबसे पहले मीडियाकर्मियों को ही इसकी सूचना देंगे।
आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों के उत्तर में मुस्कुराते हुए कहा कि आप लोग (मीडियाकर्मी) इस विषय पर इतने उत्साहित क्यों हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा, तो वे सबसे पहले मीडियाकर्मियों को ही इस बारे में सूचना देंगे।

उन्होंने कहा कि वे इतने उत्साहित नहीं हो रहे, जितने मीडियाकर्मी हो रहे हैं, इस तरफ या उस तरफ, ऐसा कुछ भी होगा, तो सबसे पहले मीडियाकर्मियों को खबर देंगे। कमलनाथ पिछले कुछ दिन से छिंदवाड़ा में थे, लेकिन आज उनके छिंदवाड़ा से पहले भोपाल और फिर अचानक दिल्ली प्रवास ने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को और बल दे दिया है। उनके और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ के आगामी दो दिन में भारतीय जनता पार्टी अधिवेशन के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगातार सामने आ रही हैं।

इसी बीच कमलनाथ के कट्टर समर्थक कहे जाने वाले मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता सय्यद जफर ने आज दोपहर अपनी एक्स पोस्ट में कहा, कि ‘कमलनाथ जी का आगामी निर्णय छिंदवाड़ा के विकास और राष्ट्र के निर्माण के साथ राष्ट्र हित में होगा।कमलनाथ ने कांग्रेस के संरक्षक के रूप में हमेशा काम किया। इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी सभी के खराब वक्त के दौर में महत्वपूर्ण साथी रहे हैं श्री कमलनाथ जी।‘‘

जफर ने कहा कि हनुमान भक्त कमलनाथ ने 45 साल से अधिक कांग्रेस में सेवा देने के बावजूद भी कभी भी धार्मिक राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर जिला प्रदेश और देश के विकास में सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें