Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही मनोहर सरकार: अनुराग ढांडा

February 17, 2024

किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही मनोहर सरकार: अनुराग ढांडा

झज्जर/चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अनिल रंगा, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन जून, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, अभिता, सोनू वत्स, जोगिंदर तंवर, रणवीर गुलिया, चंदर मोहन, राजे राज्यान और हैप्पी लोहचब मौजूद रहे। वे रेवाड़ी खेड़ा और खरहर में किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी और मनोहर सरकार किसानों के ऊपर जबरदस्त अत्याचार कर रही है। किसानों के खेतों से निकलने वाली हाई टेंशन तार का मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। किसानों और ने कहा की सरकार इस लड़ाई को किसानों के खेतों और घर तक ले आई है। वहीं पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर पेलेट गन चलाई जा रही है। रबड़ की गोली चलवाई जा रही है। एक्सपायर्ड हो चुके आंसू गैस के गोले चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। मनोहर सरकार किसानों के प्रति दुर्भावना से भरी हुई है। अब साउंड कैनन मशीन किसानों को खदेड़ने के लिए प्रयोग की जा है। आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुश्मनों के खिलाफ प्रयोग किए जाने वाले हथियारों को किसानों पर प्रयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की जायज मांग के साथ खड़े हैं। पूरे देश का किसान एमएसपी के लिए संघर्ष कर रहा है। एमएस स्वामीनाथन को केंद्र सरकार ने भारत रत्न दिया है, लेकिन सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने से हिचक रही है और पीछे हट रही है। अगर, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू हो जाती है तो किसानों को सी2 + 50% के हिसाब से गेंहू का 3150 रुपए दाम मिलता। जबकि आज के समय पर 2150 के आसपास मिलता है।

उन्होंने कहा कि एक हजार रुपए प्रति क्विंटल कम रेट पर गेंहू खरीदा जा रहा है। इसलिए किसानों की एक ही मांग है कि एमएसपी की गारंटी मिलनी चाहिए और सी2 + 50 पर्सेंट के हिसाब से फसल का रेट मिलना चाहिए। जिस प्रकार बीजेपी सरकार संसद में अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट देती है। उसी प्रकार, अध्यादेश से एमएसपी कानून भी लागू किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि लोकसभा चुनावों से पहले के केंद्र सरकार एमएसपी कानून लागू करे। मुख्यमंत्री खट्टर को 9 सालों के बाद भी हरियाणा की समस्याओं की जानकारी नहीं है। वहीं किसानों के खेतों से जाने वाली हाईटेंशन तारों के बदले जायज मुआवजा मिलना चाहिए या प्रति माह किराया दिया जाना चाहिए, ताकि वो गुजर बसर कर सके। उन्होंने कहा की दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी ने सर्किल रेट में साढ़े तीन करोड़ तक की बढ़ोतरी की। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों के हकों को देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा की किसानों का रामलीला मैदान के जाकर प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। इस अधिकार को भारतीय जनता पार्टी छीन रही है। हम सरकार के इस अत्याचार और ज्यादतियों को पुरजोर विरोध करते हैं। एमएसपी कानून को लागू करने की मांग करते हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि हुड्डा को लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने से पहले 2014 और 2019 का इतिहास देखना चाहिए। इसलिए कांग्रेस को जल्द से जल्द से गठबंधन के बारे में सोचना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें