Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 18 फरवरी 2024; इन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ

February 18, 2024

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी। परिवार में सहयोग की भावना रहेगी। आपस में प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

वृषभ राशि
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। भारी नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेतह में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी खास शख्स से मुलाकात होगी और बड़ा काम पूरा होगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि
आज वाणी पर संयम रखें। किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने का योग बना रहा है। विशेष रूप से सावधान रहें।

कन्या राशि
आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। अपना मन-मस्तिष्क ठंडा रखें। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।

तुला राशि
आज किसी बहुत पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।.

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से वह पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ राशि
आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन उत्तम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें