Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में चेकिंग; Amritpal की सेल से Mobile, स्पाई कैम, Headphones बरामद

February 18, 2024

डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में चेकिंग; Amritpal की सेल से Mobile, स्पाई कैम, Headphones बरामद

गुवाहाटी: असम की डिब्रूगढ़ सैंट्रल जेल में सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है। बीते साल नैशनल सिक्योरिटी एक्ट (एसएसए) के तहत पकड़े गए वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह व सहयोगियों की बैरक से मोबाइल, कैमरा, ब्लूटुथ हैडफोन और अन्य सामान मिला है। डीजीपी असम जेपी सिंह ने खुद इसकी जानकारी को सांझा किया। उनके अनुसार पुलिस को एनएसए सैल में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद एनएसए ब्लॉक के सार्वजनिक क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

अनधिकृत गतिविधियों की पुष्टि होने पर जेल प्रशासन ने जांच की। सैल में तलाशी अभियान के दौरान सिम के साथ स्मार्टफोन, कीपैड फोन, कीबोर्ड के साथ टीवी रिमोट, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हैडफोन और स्पीकर बरामद हुआ है। इसके साथ ही एक स्मार्ट वॉच और स्पाई-कैम पैन भी मिला है। डीजीपी ने जानकारी दी कि जेल कर्मचारियों ने कानूनी तौर पर सारे सामान को जब्त कर लिया है। ये अनधिकृत वस्तुएं जेल में व एनएसए सैल में कहां से पहुंची, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें शामिल व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें