Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलीपींस में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 98 हुई

February 18, 2024

फिलीपींस में भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 98 हुई

मनीला: फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत दावाओ डी ओरो में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 98 हो गयी है। फिलीपींस की मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी। फिलस्टार समाचार पोर्टल ने बताया कि कम से कम नौ लोग अभी भी लापता हैं। उल्लेखनीय है कि फरवरी की शुरुआत में हुआ भूस्खलन लगातार बारिश के कारण हुआ था। गांव का एक हिस्सा और एपेक्स माइनिंग के कर्मचारियों को ले जा रही दो बसें मलबे में दब गयी थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें