Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव के लिये कश्मीर, लद्दाख में सुरक्षा बलों की लगभग 700 कंपनियां तैनात की जाएंगी

February 18, 2024

लोकसभा चुनाव के लिये कश्मीर, लद्दाख में सुरक्षा बलों की लगभग 700 कंपनियां तैनात की जाएंगी

जम्मू,: इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सुरक्षा बलों की लगभग 700 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल (920 कंपनियां) के बाद अर्धसैनिक बलों की सबसे ज्यादा कंपनियां जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के सफल और सुचारू संचालन के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की 635 कंपनियां तैनात की जाएंगी और लद्दाख में यह संख्या 57 होगी।’ इसके अलावा, चुनाव के दौरान जरूरत के मुताबिक केंद्रीय बलों की मांग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई थी। इसी आधार पर चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि देशभर में 3400 कंपनियां तैनात की जाएंगी और चरणबद्ध तरीके से इन्हें शिफ्ट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू में अपनी रैली से जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2014 और 2019 में लगातार दो बार जम्मू क्षेत्र से दो लोकसभा सीटें जीतीं। पिछले दो लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर-कठुआ सीट और जुगल किशोर शर्मा ने जम्मू-पुंछ सीट से जीत हासिल की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें