Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 19 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

February 19, 2024

आज का राशिफ़ल 19 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 19 February 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की दशमीं तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 19 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन प्रशंसा मिलेगी। नवीन वस्त्र खरीदने का मौका मिलेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। लाटरी  के चक्कर में धन फंस सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। धन हानि हो सकती है। टेंशन व चिंता बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। जीवन में सावधानी आवश्यक है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज के दिन गुस्सा बढ़ेगा लेकिन उत्साह बना रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों की हेल्प मिलेगी। बेचैनी बनी रहेगी। टेंशन हो सकती है। कोई भी निर्णय समझ कर लें। जल्दबाजी ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें। 

कर्क राशि
आज के दिन दौड़ धूप अधिक रह सकती है। व्यवसाय में हानि होगी। नौकरी में कार्य अधिक करना पड़ेगा। दूसरे के झगड़े से संबंध ना रखें। कार्य की अधिकता बढ़ेगी। कानूनी अड़चन आ सकती हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

सिंह राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ कमजोर रहेगा। घर बाहर के लोग आपकी सेवा से प्रसन्न रहेंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मनपसंद भोजन प्राप्त होने से आनंद मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।   

कन्या राशि
आज के दिन लब लाइफ में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट कचहरी के कामों से दूरी बनाए रखें। काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। दुर्घटना का भय बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव भगवान का दर्शन करें।

तुला राशि
आज के दिन मन को प्रसन्न करने वाली सूचना मिलेगी। जोखिम उठाने की कोशिश ना करें। नौकरी में लाभ मिलेगा। विवाद को बढ़ावा ना दें। चिंता तथा टेंशन बनी रहेगी। वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन जरूर लें। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें। 

वृश्चिक राशि
आज के दिन अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के उपाय सफल रहेंगे। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। शत्रु को मौका ना दें। जोखिम उठाने का साहस आप कर पाएंगे। दुकान फैक्ट्री के कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को विल्वपत्र अर्पित करें।

धनु राशि
आज के दिन पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम के होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काफी समय से अच्छे काम में तेजी आएगी। लक का साथ मिलता रहेगा। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए गौ माता की सेवा करें। 

मकर राशि
आज के दिन धैर्य बना कर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की हेल्प मिलेगी। जल्दबाजी लापरवाही से बड़ी हानि की संभावना है। दुष्ट जन आपको हानि पहुंचा सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा। अध्यात्म की ओर जाएंगे। जल्दबाजी में पैसे का लेन-देन ना करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। टेंशन रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि  
आज के दिन नौकरी में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। उत्साह आस्था प्रसन्नता में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिवस शुभ कारक रहेगा। परिवार की हेल्प मिलेगी। आय वृद्धि की संभावना है। दिन को शुभ बनाने के लिए लिए शिव जी को जल अर्पित करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें