Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश का पेट भरने वाले किसान के हाथ में सरकार ने थमाया भीख का कटोरा

February 19, 2024

देश का पेट भरने वाले किसान के हाथ में सरकार ने थमाया भीख का कटोरा

पटियाला : पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन, आम आदमी पार्टी के राज्य सचिव और खुद खेती के पेशे से जुड़े रणजोध सिंह हडाना ने केंद्र सरकार के किसानों के प्रति खराब रवैये की निंदा की और कहा कि शंभू बॉर्डर पर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए महायुद्ध जैसे माहौल ने समय के साथ केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये को जगजाहिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा संघर्षरत किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ना और उन्हें घायल करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का पेट भरने वाले किसान आज अपनी जायज मांगों को लेकर हरियाणा की सीमा पर बैठे हैं लेकिन केंद्र निहत्थे किसानों पर पानी की बौछार और जहरीली गैस के गोले दागकर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है।

पहले भी हमारे कई किसान भाइयों को केंद्र सरकार से बिल वापस कराने के बदले में अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पंजाब का हर वर्ग किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाब सरकार के काम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए लगातार केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर रही है। इस मौके पर उनके साथ बुद्धिजीवी विंग के जिला अध्यक्ष डा. हरनेक सिंह, हरपिंदर चीमा, लाली राहल, बीसी विंग के जिला अध्यक्ष राजा धंजू, हरपाल सिंह, विक्रम हडाना मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें