Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paytm Bank पर कार्रवाई ने फिनटैक कंपनियों का ध्यान कानून के अनुपालन की ओर खींचा : चंद्रशेखर

February 19, 2024

Paytm Bank पर कार्रवाई ने फिनटैक कंपनियों का ध्यान कानून के अनुपालन की ओर खींचा : चंद्रशेखर

नई दिल्ली: केंद्रीय इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि पेटीएम पेमैंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नियामकीय कार्रवाई ने वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटैक) कंपनियों का ध्यान कानून के अनुपालन के महत्व की ओर खींचा है। चंद्रशेखर ने इस बात पर जोर दिया कि नियामकीय अनुपालन कंपनियों के लिए वैकल्पिक नहीं हो सकता, बल्कि यह एक ऐसा पहलू है जिसपर प्रत्येक उद्यमी को पूरा ध्यान देना चाहिए।

चंद्रशेखर ने कहा, पेटीएम पेमैंट्स बैंक का मुद्दा एक ऐसा मामला है जहां एक आक्रामक उद्यमी नियामकीय अनुपालन की जरूरत को महसूस करने में विफल रहा है और कोई भी कंपनी अनुपालन से बच नहीं सकती है। पेटीएम पेमैंट्स बैंक संकट के बीच मंत्री ने कहा कि कोई भी कंपनी, चाहे वह भारत की हो या विदेश की, बड़ी हो या छोटी, उसे देश के कानून का पालन करना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने पीपीबीएल को 15 मार्च से नई जमा स्वीकार करने से रोक दिया है, और कंपनी के खिलाफ अपनी कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से इनकार कर दिया है।

चंद्रशेखर ने कहा कि यह धारणा कि पीपीबीएल पर आरबीआई की कार्रवाई ने फिनटेक क्षेत्र को परेशान कर दिया है, इसका सही चित्रण नहीं है। राजनीतिज्ञों, उद्यमियों और प्रौद्योगिकी दिग्गज इस बात से सहमत नहीं है कि पेटीएम बैंक मुद्दे ने पूरे फिनटैक उद्योग के लिए चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, यह धारणा कि पेटीएम पेमैंट्स बैंक के खिलाफ नियामक की कार्रवाई ने फिनटैक को परेशान कर दिया है। मुझे नहीं लगता कि इसका सही चित्रण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें