Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों के समर्थन में नवजोत सिद्धू, केंद्र पर निशाना साधा

February 19, 2024

किसानों के समर्थन में नवजोत सिद्धू, केंद्र पर निशाना साधा

अमृतसर/पटियाला: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू किसानों के हक में उतर आए हैं। वहीं, सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने की सभी अटकलों से इन्कार किया है। सिद्धू ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा (अटारी बॉर्डर) खोलने की मांग की है। सिद्धू ने कहा कि इस सीमा के खुलने से 33 देशों के साथ व्यापार होगा। सिद्धू का कहना है कि अगर बॉर्डर खुल जाए तो देश शिखर पर पहुंचेगा। जो गेहूं यहां 1200-1400 की है, बाहर 2100 में बिकती है।

3000 रुपए वाली बासमती 7000 रुपए में बिकती है। 22 रुपए का अदरक 100, 50 रुपए का दूध 200 में बिकता है। सिद्धू ने कहा कि किसान अपने शोषण के बाद सड़क पर आया है। केंद्र ने किसानों के साथ धक्का किया है। खाने वाला तेल जो 77 रुपए का था, आज 210 का है। यानी कि 130 प्रतिशत हो गया। गैस सिलैंडर 300 से 1100 रुपए हो गया है। सिद्धू ने एक्स हैंडल में अपलोड की वीडियो में कहा कि किसान की आय 10 साल में 1400 से 1800 रुपए हो गई। एमएसपी पर हर साल 40 रुपए और चुनावी साल में 100 रु पए बढ़ा दिए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें