Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथी

February 19, 2024

डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथी

अमृतसर: डिब्रूगढ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह व उसके 9 साथी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अमृतपाल ने डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन पर उनकी सैल, पखानों व बाथरूम में स्पाईकैमरे व सीसीटीवी कैमरे लगाने का आरोप लगाया है। अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने इसकी जानकारी दी है। बलविंदर कौर ने बताया कि अमृतपाल सिंह बीते दिन शौचालय में गया था। तभी जेल प्रशासन के कुछ लोग इलैक्ट्रीशियन के साथ सैल में आए थे।

जब उनके द्वारा सैल की जांच की गई। वहां कुछ स्पाई-कैमरे मिले हैं। जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ असम डीजीपी जेपी सिंह ने सैल में स्पाई कैमरे लगाने का स्पष्टीकरण भी दिया है। अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने जानकारी दी कि अमृतपाल सिंह ने सीसीटीवी कैमरे उतार अपने पास रख लिए हैं। जेल प्रशासन उनसे कैमरे लेने की कोशिश कर रहा है।

अमृतपाल को बिना शर्त रिहा करे सरकार: ज्ञानी रघबीर सिंह
तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल और उनके साथियों ने इतना बड़ा गुनाह नहीं किया है, जितना उनके खिलाफ मामला बनाया गया है। इसलिए सरकारों को ईमानदारी से फैसला लेते हुए अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को अब बिना शर्त रिहा करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें