Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bahujan Samaj Party के बिना कुछ पार्टियों की नहीं गलेगी दाल : Mayawati

February 19, 2024

Bahujan Samaj Party के बिना कुछ पार्टियों की नहीं गलेगी दाल : Mayawati

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने सोमवार को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्हाेंने कहा कि आए दिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियाें की यहां दाल गलने वाली नहीं है।

सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा कि आगामी लोकसभा आमचुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार और स्पष्ट घोषणा के बावजूद आए दिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टयिों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सवरेपरि है।

उन्होंने लिखा कि अत: सर्वसमाज के ख़ासकर ग़रीबों, शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनज़र बीएसपी का देश भर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा आमचुनाव लड़ने का फैसला अटल है। लोग अफवाहों से ज़रूर सावधान रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें