Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शम्भू बॉर्डर पर किसान आंदोलन का 7वां दिन, बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण

February 19, 2024

शम्भू बॉर्डर पर किसान आंदोलन का 7वां दिन, बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण

किसान की शहीदी को लेकर बातचीत करेंगे,किसान अपनी मांगों को लेकर अड़ियल है। अगर 21 तक हल नही निकला तो वे दिल्ली कूच करेंगे। शम्भू बार्डर पर 7 वें दिन हालात पूरी तरह सामान्य है। युवाओं को किसानों ने शांति से मसले के हल का इंतजार करने को कहा है।

जिसके चलते शम्भू बार्डर पर शांति बनी हुई है। वहीं किसान नेता खुद हालातों पर नजर रख रहे हैं। सरवन सिंह पंढेर ने कहा किसान अपनी मांगों को लेकर अड़ियल है। अगर 21 तक हल नही निकला तो वे दिल्ली कूच करेंगे। उनहोनर बताया खनोरी बार्डर पर किसान की शहीदी को लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी।

शम्भू बार्डर पर मौजूद किसान भी वार्ता से मसले का हल चाहते हैं उनका कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है। उनके नेता जिस तरह के आदेश होंगे वो उस तरह से करेंगे। उन्होंने कहा सरकार को अपने वायदों को पूरा करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें