Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में जा रहे रावी के पानी से लहलहाएंगे जम्मू कश्मीर और पंजाब के खेत: Ashwani Sharma

February 20, 2024

पाकिस्तान में जा रहे रावी के पानी से लहलहाएंगे जम्मू कश्मीर और पंजाब के खेत: Ashwani Sharma

पठानकोट: केंद्र की मोदी सरकार के प्रयासों से 45 सालों के बाद अब रावी नदी का पानी बेकार में बहकर पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस बेशकीमती पानी से जम्मू-कश्मीर और पंजाब के खेतों में हरियाली लहलहाएगी। विधायक पठानकोट अश्विनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंधु जल संधि के अनुसार रावी नदी के पूरे पानी पर भारत का ही पुरा अधिकार है। लेकिन फिर भी कई कारणों के चलते रावी के पानी का बहुत बड़ा हिस्सा पाकिस्तान जा रहा था। लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार और बांध प्रशासन के प्रयासों से शाहपुर कंडी बैराज परियोजना पूरी हो गई है।

इससे रावी नदी का पानी भारत में ही रहेगा जिससे किसान अपनी फसलों के लिए इस पानी का पूरी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। पाकिस्तान बहकर जा रहा रावी का पानी अब जम्मू-कश्मीर और पंजाब की बंजर हो रही करीब 37 हजार हेक्टेयर जमीन पर अब हरियाली लाएगा। इसमें से लगभग 32 हजार हेक्टेयर भूमि जम्मू-कश्मीर में ही है। वर्तमान की मोदी सरकार के सहयोग से वर्ष 2018 में आरंभ हुई शाहपुर कंडी परियोजना का 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और कुछ ही दिनों के भीतर बांध में जल भंडारण होने लगेंगे। आने वाले वर्षों में इस परियोजना से 206 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। परियोजना पे राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा करीब 2,793 करोड़ रुपये खर्चे गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें