Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खराब मौसम के बीच फँसी दिल्ली-श्रीनगर Indigo flight, डर से काँपे लोग, देखें वीडियो

February 20, 2024

खराब मौसम के बीच फँसी दिल्ली-श्रीनगर Indigo flight, डर से काँपे लोग, देखें वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का एक विमान सोमवार को खराब मौसम में फंस गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोगों का डर साफ देखा जा सकता है। सोमवार को इंडिगो की उड़ान 6ई6125 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5:25 बजे रवाना हुई थी। भारी बारिश के चलते इसे मुसीबत का सामना करना पड़ा़। वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग विमान के हिलने से काफी परेशान हैं। ऐसे में कई लोगों को प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है।

एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, ’इंडिगो की दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान 6ई6125 को रास्ते में खराब मौसम का सामना करना पड़ा। चालक दल ने सभी परिचालन प्रोटोकॉल का पालन किया और उड़ान श्रीनगर में सुरक्षित उतरी।’ इसमें कहा गया, ’खराब मौसम के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें