Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव आयोग के निर्देशों पर नए Voter Cards बनकर तैयार, मतदाताओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी

February 20, 2024

चुनाव आयोग के निर्देशों पर नए Voter Cards बनकर तैयार, मतदाताओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी

मार्च महीने में आचार संहिता लगने से पहले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। नई मतदाता सूची बनकर तैयार हो चुकी है तथा नए मतदाताओं के वोटर कार्ड को भेजने की प्रक्रिया पोस्ट ऑफिस कार्यालयों से मिलकर पूरी की जा रही है। भिवानी जिले के 10 हजार 263 नए मतदाताओं के वोटर कार्ड बनकर तैयार हो चुके है। उनकी नंबरिंग और लिफाफे में डालकर उन्हे पोस्ट करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अगले एक सप्ताह में नए मतदाताओं तक उनके वोटर कार्ड पहुंचा दिए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव में लगाए जाने वाले सैक्टर ऑफिसर, BST, SST, VV PAT मशीनों का मूल्यांकन कार्य का प्रथम चरण भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले के लोहारू, बवानीखेड़ा और तोशाम विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8 लाख 62 हजार 263 मतदाता है, जिनमें 4 लाख 56 हजार 639 पुरुष मतदाता है और 4 लाख 5 हजार 634 महिला मतदाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें