Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Virat Kohli दूसरी बार बने पिता, पत्नी Anushka Sharma ने दिया बेटे को जन्म, जाने क्या रखा बेटे का नाम

February 20, 2024

Virat Kohli दूसरी बार बने पिता, पत्नी Anushka Sharma ने दिया बेटे को जन्म, जाने क्या रखा बेटे का नाम

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। किंग कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ रखा गया है। विराट ने इस पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें