Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी सरकार ने लिया फैसला, गन्ना खरीद मूल्य बढ़ाकर 340 रुपये क्विंटल किया

February 22, 2024

मोदी सरकार ने लिया फैसला, गन्ना खरीद मूल्य बढ़ाकर 340 रुपये क्विंटल किया

नयी दिल्ली: सरकार ने चीनी सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल तय करने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने चीनी सीजन 2024-25 के लिए 10.25 फीसदी की चीनी रिकवरी दर पर गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 340 रुपये प्रति क्विंटल रखने को मंजूरी दे दी। यह गन्ने की ऐतिहासिक कीमत है जो चालू सीजन 2023-24 के लिए गन्ने की एफआरपी से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है।

संशोधित एफआरपी 10 फरवरी से 01 अक्टूबर 2024 तक लागू होगी। नया एफआरपी गन्ना किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करेगा। गौरतलब है कि भारत पहले से ही दुनिया में गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत चुका रहा है और इसके बावजूद सरकार भारत के घरेलू उपभोक्ताओं को दुनिया की सबसे सस्ती चीनी सुनिश्चित कर रही है। केंद्र सरकार के इस फैसले से 5 करोड़ से अधिक गन्ना किसानों (परिवार के सदस्यों सहित) और चीनी क्षेत्र से जुड़े लाखों अन्य लोगों को फायदा होने वाला है। यह किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें