Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में एचएसएससी की तैयारी कर रही युवती की कार की टक्कर लगने से मौत

February 23, 2024

यमुनानगर में एचएसएससी की तैयारी कर रही युवती की कार की टक्कर लगने से मौत

यमुनानगर: शहर की शास्त्री कालोनी में कार चला रही युवती ने सामने से एक्टिवा पर आ रहे दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चला रही एक युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान न्यू हमीदा निवासी 20 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है। उसकी सहेली गांधीनगर निवासी मानसी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका एचएसएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती कार सीख रही थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक युवती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया। गांधी नगर निवासी मानसी ने शहर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह महाराणा प्रताप चौक स्थित होम एकेडमी में एचएसएससी की तैयारी कर रही है। उसके साथ न्यू हमीदा निवासी सोनिया भी एकेडमी में एचएसएससी की तैयारी कर रही थी। बुधवार दोपहर को वे दोनों सहेलियां एक्टिवा पर अपने निजी कार्य से शास्त्री कालोनी से जा रही थी। एक्टिवा सोनिया चला रही थी, वह पीछे बैठी थी। जब वे दोनों शास्त्री कॉलोनी के केशव पार्क पर पहुंचे तो सामने से एक स्वीफ्ट कार तेज गति से आई। कार को एक युवती चला रही थी।

साथ वाली सीट पर एक युवक बैठा था। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी एक्टिवा में मार दी। टक्कर लगते ही वह एक्टिवा से उछलकर एक तरफ गिर गई। जब उसकी सहेली को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी सहेली के सिर में चोट लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपनी सहेली को अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने उसकी सहेली को मृत घोषित किया। शहर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक युवती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। युवती लापरवाही से कार चला रही थी। इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित हो गई। उसने ब्रेक की बजाय रेस पर पैर रखकर दबा दिया। उन्होंने सामने से आ रही एक्टिवा सवार दोनों सहेलियों को टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें