Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार को रास्ता न देने पर दो युवकों ने बीपीओ कर्मी को पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

February 23, 2024

कार को रास्ता न देने पर दो युवकों ने बीपीओ कर्मी को पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 98 के ट्रैफिक सिग्नल पर कार सवार दो युवकों ने एक बीपीओ में काम करने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया, आरोपियों ने रिवाल्वर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 127 में स्थित विप्रो कंपनी में काम करने वाले हरकेश सिंह नायक ने बीती रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी कार से सेक्टर 98 के ट्रैफिक सिग्नल के पास से गुजर रहे थे, (यूपी-32-एचक्यू 0600) नंबर की काले रंग की कार में पीछे से आए दो लड़कों ने रास्ता देने को लेकर हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।

शिकायत में नायक ने कहा कि वह रास्ता नहीं दे पा रहे थे, क्योंकि उनकी कार के आगे एक और कार खड़ी थी, इसी बीच कार से दोनों लड़के उतरे और उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने रिवाल्वर दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें