Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 24 फरवरी 2024: इन पांच राशि वालों का रहेगा उतार चढ़ाव भरा दिन, जानिए अपना आज का राशिफल

February 24, 2024

आज का राशिफ़ल 24 फरवरी 2024: इन पांच राशि वालों का रहेगा उतार चढ़ाव भरा दिन, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 24 February 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की पूर्णिमा तिथि है। माघी पूर्णिमा के दिन स्नान दान एवं व्रत करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। प्रयागराज में माघ स्नान का अंतिम दिन है। त्रिवेणी गंगा स्नान जरूर करें। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 24 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन यात्रा शुभ होगी। बेचैनी बनी रहेगी। प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जोखिम भरे कार्य कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। स्टूडेंट को सफलता मिलेगी। व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य कष्ट संभव है। मित्रों की हेल्प समय पर प्राप्त होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

मिथुन राशि
आज के दिन जल्दबाजी न करें। चोट लग सकती है। दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी अपने से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य पर अधिक खर्च होगा। टेंशन बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि
आज के दिन किसी काम में कानूनी अड़चन आ सकती है। थकान व कमजोरी रहेगी। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होने में दिक्कत होगी। नौकरी में उन्नत के सारे मार्ग खुलेंगे। धन प्राप्त के योग हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के नीचे दिया जलाएं। 

सिंह राशि
आज के दिन पुराना रोग बढ़ सकता है। दुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिक्कत हो सकती है। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

कन्या राशि
आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। शरीर में दिक्कत हो सकती है। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। लव लाइफ में दिक्कत होगी। आज धार्मिक स्थानों पर जरूर जाएं। दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी जी को दीपक जलाएं। 

तुला राशि
आज के दिन धन हानि हो सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट लग सकती है। जीवन साथी से प्रेम प्राप्त होगा। विवादों से दूरी बनाकर रखें। लव लाइफ में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ माता का दर्शन करें। 

वृश्चिक राशि
आज के दिन कोई बड़ा कार्य सामने आ सकता है। वाणी में नियंत्रण बनाए रखें। परिवार के सदस्यों से मन मुटाव हो सकता है। टेंशन बनी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर करें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
आज के दिन शत्रु आपके खिलाफ कार्य करेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बीमारियों से बचकर रहें। परीक्षा व इंटरव्यू में आज के दिन सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर राशि
आज के दिन धन प्राप्ति के योग हैं। नया प्लान बनेगा, जिससे तुरंत लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभदायक रहेगा। तनाव व चिंता का वातावरण आसपास बना रहेगा। लव लाइफ में दिक्कत होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों की सेवा करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। किसी साधु संत से आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मीन राशि
आज के दिन घर में अतिथि आ सकते हैं। खर्च अधिक होगा। व्यापार- व्यवसाय ठीक से चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। किसी से बात विवाद न करें। लव लाइफ में टेंशन बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें