Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 24 फरवरी 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

February 24, 2024

आज का अंक राशिफल 24 फरवरी 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

24 february ka Ank Rashifal: आज 24 फरवरी 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/02/2024, 2+4+2+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं।

अंक 1
मूलांक 1 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, परंतु आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज सामान्य रहेगी। इसलिए अनावश्यक धन खर्च करने से बचने की कोशिश करें।।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग: समुद्री

अंक 2
आज के दिन आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। परिवार के बीच आपकी काफी तारीफ होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी, जुखाम सर्दी की शिकायत बनी रहेगी। धार्मिक यात्राओं पर जाने का मन बनेगा। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता रहेगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर: 57,     शुभ रंग:   हरा

अंक 3
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं या कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसे लेकर आज आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे, जिसकी वजह से आपके और प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश की प्लानिंग बना सकते हैं।
लकी नंबर: 88,      शुभ रंग: सुनहरा

अंक 4
आज के दिन आप प्रसन्नता से भरे रहेंगे। साथ ही ऊर्जावान बने रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको परेशानी स्वास्थ्य संबंधित आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की तो आवश्यकता है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  49,        शुभ रंग:  चैती

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे, वह भी खुलेंगे। जिस वजह से आपके मन में प्रशंसा आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का मिला- जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं उन लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज के दिन धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज कुछ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
लकी नंबर:   13,      शुभ रंग:  चैती

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि मेहनत नहीं करेंगे, तो कार्य में असफल रह सकते हैं। कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे। आज आप आलस्य का शिकार रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिस वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  19,     शुभ रंग: सुनहरा

अंक 7
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज के दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  नारंगी

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। जिसमें अत्यधिक धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त होने की भी संभावना है।
लकी नंबर:   90       शुभ रंग: बैंगनी

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर भाग दौड़ बनी रहेगी। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज घर में कोई कार्य अचानक से निकल सकता है। जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। परिवारे के साथ खाने के लिए कहीं जा सकते हैं। आज परिवार भी आपसे खुशी रहेगा। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40        शुभ रंग: पर्पल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें