Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज कांग्रेस और AAP करेगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, पांच राज्यों में गठबंधन का हो सकता है ऐलान

February 24, 2024

आज कांग्रेस और AAP करेगी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, पांच राज्यों में गठबंधन का हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और गुजरात एवं हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की शनिवार को आधिकारिक घोषणा हो सकती है। ‘आप’ से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस और ‘आप’ ‘इंडियन नेशनल डेवल्पमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया) गठबंधन के घटक हैं, जिसका गठन विपक्षी दलों ने आगामी आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए किया है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए गठबंधन और सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा पूर्वाह्न् साढ़े 11ः30 बजे एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की जा सकती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में, ‘आप’ सात लोकसभा सीटों में से चार – पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली – पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली मिलेगी। ‘आप’ ने पहले ही गुजरात की दो लोकसभा सीटों – भरूच और भावनगर – और दक्षिण गोवा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूत्रों ने बताया कि सीट बंटवारे की व्यवस्था में उसे हरियाणा में एक सीट- फरीदाबाद या गुरुग्राम – भी मिलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें