Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रिश्वत के आरोप में विभाग के दो अधिकारियों किया गिरफ्तार

February 24, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रिश्वत के आरोप में विभाग के दो अधिकारियों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ः (दिनेश)। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की हिसार टीम ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिवीजन- 2 के एसडीई गिरीश कुमार तथा हांसी डिवीजन के क्लर्क विनोद कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने आरोपी गिरीश कुमार के ऑफिस के दराज से ₹17000 की रिश्वत के रुपए बरामद किए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी गिरीश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से बकाया बिल पास करवाने के बदले में 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से शिकायतकर्ता से ₹20000 क्लर्क विनोद कुमार तथा ₹8000 गिरीश कुमार द्वारा पहले ही लिए जा चुके थे। इस मामले में आरोपी के कार्यालय के दराज से रिश्वत की शेष ₹17000 की राशि बरामद की गई है। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिसार के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें