Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शव नहर में फैकने वाले मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

February 25, 2024

शव नहर में फैकने वाले मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

घरौंडा: प्रबंधक थाना निरीक्षक श्रीभगवान के नेतृत्व में व टीम में एएसआई बहादुर सिंह के साथ मिलकर अमन वासी घरौंडा की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम द्वारा एक नाबालिग सहित अन्य दो आरोपी अक्षय पुत्र रमेश वासी वार्ड नम्बर 9 घरौंडा को दिनाक 21 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश वासियान वार्ड नंबर 9 घरौंडा को कल गिरफ्तार किया गया है।

जिसमें आरोपी प्रदीप को न्यायालय मं पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे पता लगाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अजय पुत्र सुभाष वासी वार्ड नंबर 9 घरौंडा ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उसका भाई अमन 4 फरवरी से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत के आधार पर थाने में अमन की गुमशुदगी का मुकदमा नंबर 89 दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने पर घरौंडा पुलिस की टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए पाया गया कि उपरोक्त तीनों आरोपी अमन के दोस्त थे।

जोकि 4 फरवरी को साथ में मोटरसाइकिल पर बैठकर जानी गांव में नहर पटरी के पास पार्टी करने गए हुए थे। उपरोक्त आरोपियों ने खुद भी शराब का सेवन किया और अमन को भी अत्यधिक शराब का सेवन कराया और फिर उसके सर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया। और फिर वहां से भाग आए। आरोपियों के बयान के आधार पर मामले में हत्या की धाराओं को ईजाद कर दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पाया गया है कि रंजिश में ही आरोपियों ने अमन की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें