Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के मैनहेटन में आवासीय इमारत में आग लगने से भारतीय नागरिक की हुई मौत

February 25, 2024

अमेरिका के मैनहेटन में आवासीय इमारत में आग लगने से भारतीय नागरिक की हुई मौत

जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क नगर अग्निशमन विभाग ने कहा कि “विनाशकारी” आग लिथियम-आयन बैटरी के कारण लगी। खान न्यूयॉर्क में स्थित शिक्षा में नवाचार और असमानता पर केंद्रित मीडिया कंपनी ‘द हेचिंगर रिपोर्ट’ के पत्रकार थे। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने खान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह उनके शव को भारत में उनके परिवार को वापस भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा, न्यूयॉर्क के हार्लेम में आग की घटना में 27 वर्षीय भारतीय नागरिक फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने कहा, हम उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने में हर संभव सहायता करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें