Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

खगोलविदों ने अरुण और वरुण ग्रहों के आसपास नए छोटे चंद्रमा खोजे

February 25, 2024

खगोलविदों ने अरुण और वरुण ग्रहों के आसपास नए छोटे चंद्रमा खोजे

वाशिंगटन: खगोलविदों को हमारे सौर मंडल में तीन ऐसे चंद्रमा दिखे हैं जो पहले अज्ञात थे। इनमें से 2 चंद्रमा वरुण और एक चंद्रमा अरुण के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। हवाई और चिली में शक्तिशाली भूमि-आधारित दूरबीनों का उपयोग करके दूर स्थित इन छोटे चंद्रमाओं को देखा गया और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (आईएयू) के लघु ग्रह केंद्र ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

इसी के साथ वरुण के चारों ओर चक्कर लगा रहे चंद्रमा की ज्ञात संख्या 16 और अरुण के चारों ओर घूम रहे चंद्रमा की ज्ञात संख्या 28 हो गई है। इस खोज में मदद करने वाले वाशिंगटन स्थित ‘कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस’ के खगोलशास्त्री स्कॉट शेपर्ड ने बताया कि वरुण के नए चंद्रमाओं में से एक की ज्ञात कक्षीय यात्रा अब तक सबसे लंबी है।

उन्होंने बताया कि छोटे बा‘ चंद्रमा को सूर्य से सबसे दूर स्थित विशाल बर्फीले ग्रह वरुण के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 27 साल लगते हैं। उन्होंने बताया कि अरुण की परिक्रमा कर रहा नया चंद्रमा इस ग्रह के चंद्रमाओं में संभवत सबसे छोटा है और इसका अनुमानित व्यास केवल 5 मील (8 कि.मी.) है। उन्होंने कहा, हमें लगता कि अभी ऐसे कई और छोटे चंद्रमा हो सकते हैं, जिनकी खोज की जानी बाकी है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें