Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोझा में बर्फ में फिसली गाड़ी, 3 सैलानी हुए घायल, बंजार से कुल्लू अस्पताल किया गया रेफर

February 25, 2024

सोझा में बर्फ में फिसली गाड़ी, 3 सैलानी हुए घायल, बंजार से कुल्लू अस्पताल किया गया रेफर

जहां से अब उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। बंजार पुलिस की टीम ने भी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह तीनों पर्यटक अपनी गाड़ी में सोझा से नीचे बंजार की ओर उतर रहे थे। तो इस दौरान सड़क पर बर्फ होने के चलते गाड़ी फिसल गई।

ऐसे में इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। उसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें बंजार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। इस सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय ऋषभ मिश्रा पुत्र किशोर मिश्रा निवासी 377 गली नंबर एक सैनिक कॉलोनी बरेली उत्तर प्रदेश घायल हुआ है।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। हालांकि अन्य दो पर्यटक 28 वर्षीय आकाश गर्ग पुत्र मुकुल गर्ग निवासी तलवंडी कोटा, राजस्थान तथा 28 वर्षीय आरुषी पुत्री अशोक कुमावत निवासी सेक्टर 26 प्रताप नगर जयपुर, राजस्थान की हालत बेहतर है और वो बंजार अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि बंजार पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें