Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashwin ने भारतीय भूमि पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रचा इतिहास, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

February 25, 2024

Ashwin ने भारतीय भूमि पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रचा इतिहास, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

इससे पहले भारत भूमि पर सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था जिन्होंने 63 टेस्ट मैच में कुल 350 विकेट चटकाए थे। अश्विन ने आज 35वीं बार टेस्ट मैच की एक पारी में पांच विकेट लेकर भारत के अनिल कुंबले के सबसे अधिक बार पांच विकेट लेने की बराबरी की।

अनिल कुंबले ने भी टेस्ट मैच की एक पारी में 35 बार 5 विकेट लेने का कारनामा अंजाम दिया था। विश्व क्रिकेट में अब अश्विन से ज्यादा एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड रिचर्ड हैडली, शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधर के नाम है। हैडली ने 36 बार ,शेन वॉर्न ने 37 बार और मुथैया मुरलीधरन ने 67 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें