Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 26 फरवरी 2024: इन राशि वाले का बनेगा घूमने का प्लान, जानिए अपना आज का राशिफल

February 26, 2024

आज का राशिफ़ल 26 फरवरी 2024: इन राशि वाले का बनेगा घूमने का प्लान, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal; 26 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 26 February 2024 सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
आपकी मेहनत सफल होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के योग बन रहे रहेंगे। वाहन खरीदने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अशांति कारक रहेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को कफ जनित रोग हो सकते हैं। सावधान रहें, मेहनत अधिक करनी होगी। व्यापार में हानि हो सकती है। व्यर्थ की खींचतान से नुकसान संभव है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय बिताएं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 

मिथुन राशि
अपने बुद्धि से कार्य करें तभी लाभ होगा। सावधानी पूर्वक व्यापार व्यवसाय के प्लान को अंजाम दें। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेंगे, कुसंगति ना करें।  लव लाइफ में तीसरे से सावधान रहे। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें। 

कर्क राशि
बुद्धि से कार्य करें। दूसरों पर अत्यधिक विश्वास ना करें। व्यापारिक प्रतिष्ठा लेन देन अन्य कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में किसी से वाद विवाद हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 

सिंह राशि
उन्नत के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। कोई बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। जवाबदारी के कामों में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर गिफ्ट दे सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।

कन्या राशि
पुराने मित्रों से लाभ हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। लव लाइफ में पार्टनर आपसे प्रसन्न रहेगा। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला राशि
बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा निवेश व नौकरी से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। व्यापार व्यवसाय में निवेश से सफलता मिलेगी। लव लाइफ से परेशान हो सकते हैं। अपने दिन को शुभ और अच्छा बनाने के लिए गरीबों को भोजन अवश्य  कराएं।

वृश्चिक राशि
नौकरी रोजगार में उन्नत दूसरों की हेल्प मिलेगी। आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने गलत कार्यों पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध से हानि संभव है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि
परिवार से हेल्प प्राप्त होगी। यात्रा निवेश व नौकरी से लाभ की संभावना है। कानूनी बाधा से बच कर रहे। अति कॉन्फिडेंस से हानि हो सकती है। खर्चों में कमी आएगी। लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बिल्वपत्र जरूर अर्पित करें। 

मकर राशि
पुराना पैसा मिल सकता है। आलस्य बनी रहेगी यात्रा से लाभ मिलेगा प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में पद एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में लोभ प्रलोभन ना करें। लव लाइफ में पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव मंदिर में साफ सफाई और श्रम सहयोग जरूर करें। 

कुम्भ राशि
नई डील हो सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कर्मस्थल में सम्मान प्राप्त होगा। कर्ज लेने से बचें लव लाइफ में अंडरस्टैंडिंग बनाकर रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का दर्शन करें।

मीन राशि  
धर्म कर्म में रुचि बनी रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से हेल्प प्राप्त होगी। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता में बढ़ोत्तरी होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें