Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के किसानों ने शंभू बॉर्डर पर फूंका सरकार का पुतला

February 27, 2024

पंजाब के किसानों ने शंभू बॉर्डर पर फूंका सरकार का पुतला

अंबाला शहर: दिल्ली कूच करने की जिद्द पर अड़े पंजाब के किसानो का शंभू बॉर्डर पर 15 वें दिन भी धरना जारी रहा। सोमवार को शभु बॉर्डर पर विभिन्न किसान संगठनों ने मिलकर सरकार का पुतला फूंका और रोष प्रकट किया। इस दौरान किसानों की लगातार संख्या चौथे दिन भी कम रही। सरकार के पुतले दहन के समय तो कुछ किसान दिखाई दिए लेकिन इसके बाद फिर किसानों की संख्या घट गई। इस तरह दिनभर किसानों का आना और जाना लगातार जारी रहा। पिछले चार दिनों से करीब 3 से 4 हजार किसान शंभू बॉर्डर पर तैनात हैं जबकि 21 फरवरी को हुए प्रदर्शन में 16 हजार किसानों के पहुंचने की बात कही गई थी। वहीं दुसरी ओर इंटरनैट की पाबंदियां खुलने से आमजन को राहत मिली। सोमवार को जैसे ही कार्यालय खुले तो इंटरनैट और ओटीपी के कारण ठप पड़े सरकारी कार्य होने से आमजन ने राहत की सांस ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें